newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#Dilip Kumar: हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार का निधन, दर्ज है इनके नाम कई रिकॉर्ड

Dilip Kumar:बता दें, भारतीय सिनेमा जगत  के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार अपने पांच दशक से भी लंबे समय के करियर में दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। बात अगर उनकी साल 1944 में आई फिल्म ‘ज्वार भाटा’ की करें तो ये वो फिल्म थी जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी।

नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज बुधवार (7 जुलाई) सुबह 7:30 मिनट में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार (Dilip Kumar) काफी लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे। हालांकि हर बार की तरह माना जा रहा था इस बार भी दिलीप कुमार अपने फैंस को अच्छी खबर देते हुए अस्पताल से घर लौट आएंगे लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उनके घर लौटने की खबर तो नहीं आई पर उनका इलाज कर रहे थे डॉ. पार्कर ने दिलीप कुमार के निधन की जानकारी दी।

Dilip Kumar

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

बता दें, भारतीय सिनेमा जगत  के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार अपने पांच दशक से भी लंबे समय के करियर में दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। बात अगर उनकी साल 1944 में आई फिल्म ‘ज्वार भाटा’ की करें तो ये वो फिल्म थी जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। दिलीप कुमार ने साल 1998 में फिल्म ‘किला’ की जो उनकी आखिरी फिल्म थी। यहां ये याद दिला दें कि दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है। दिलीप कुमार के नाम सर्वोत्तम अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार भी हैं।

Dilip Kumar

निधन के बाद शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुए निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक जताया जा रहा है। ट्विटर पर भी उनके नाम का ट्रेड चल रहा है। सभी लोग उनके निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। दूसरी और बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक दलों द्वारा भी उनके निधन पर शोक जताया गया है।

 

Rajnath Singh tweet