newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Divyanka Tripathi: ‘हर 15 मिनट में किया था विवेक को फोन, लेकिन…’ पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी

Divyanka Tripathi: ये बात तो सभी जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने और पति विवेक के रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्हें हाल ही में स्वयंवर: मीका दी वोहटी शो देखा गया था

नई दिल्ली। टीवी का सबसे हॉट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने काम के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ का भी मजा ले रहे हैं। दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन में नजर आई थी। वहीं विवेक भी अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने और पति विवेक के रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्हें हाल ही में स्वयंवर: मीका दी वोहटी शो देखा गया था। जहां उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

विवेक को लेकर रिश्ते पर पहली बार बोली दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी ने शो में आई लड़कियों से बात करते हुए कहा कि हमें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे शुरुआती रिश्ते को मजबूत करने का काम करती हैं। एक्ट्रेस ने विवेक के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने एक दूसरे को समय दिया। हमने शुरुआती दिनों में एक दूसरे को आई लव यू तक नहीं बोला था क्योंकि हम जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहते थे। हम लॉन्ग ड्राइव पर जाते थे और एक दूसरे को और ज्यादा जानने की कोशिश करते थे। उन्होंने बताया कि कभी-कभी, मैं बस उसे देखती रह जाती थी। मुझे लगता था कि इतना अच्छा इंसान है। वो भी मेरी तरफ देखते थे और फिर शर्माते थे। हम डे- नाइट डेट की प्लानिंग करती थी। हम एक दूसरे के फेवरेट गाने सुनते थे।

एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

एक किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि विवेक एक बार अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था और बताया था कि वो इस समय तक वापस आ जाएगा लेकिन वो नहीं आया। मुझे टेंशन होने लगी। मैंने हर 15 मिनट में उसे फोन लगाना शुरू किया। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी कि वो ठीक तो है। ऐसा 2-3 बार हुआ लेकिन विवेक ने मुझसे पूछा कि क्या तुमको मुझपर भरोसा नहीं है। मैंने अपना नजरिया शेयर किया। किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन होना बहुत जरूरी है।