newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल मना रही आज 37वां जन्मदिन, 16 साल की उम्र में गाया था पहला बॉलीवुड सॉन्ग

Shreya Ghoshal Birthday: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया देश की काफी पॉपुलर सिंगर हैं। ऐसे में उन्हें खास दिन की हर कोई बधाई दे रहा है। इस बार का जन्मदिन उनके लिए काफी खास है क्योंकि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया देश की काफी पॉपुलर सिंगर हैं। ऐसे में उन्हें खास दिन की हर कोई बधाई दे रहा है। इस बार का जन्मदिन उनके लिए काफी खास है क्योंकि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं में कई गाने गाए हैं। हर कोई उनकी आवाज के जादू का दिवाना है। इस खास दिन पर हम उनके बारे में अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।

shreya ghohsal

श्रेया का जन्म आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में हुआ था। श्रेया ने बहुत ही कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था। अपने संगीत के करियर में वो अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने गा चुकी हैं। उनके ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे हैं। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था।

सबसे पहले श्रेया घोषाल चिल्ड्रन स्पेशल सारेगामापा में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। श्रेया तब शो में आई थीं तब सोनू निगम शो को होस्ट करते थे और जज कल्याण जी थे। कल्याण जी के कहने पर ही श्रेया के माता-पिता उन्हें मुंबई ले आए थे।

सारेगामापा शो के दौरान ही उन्हें बड़ा ब्रेक मिला था। दरअसल, संजय लीला भंसाली की मां भी ये शो देखती थीं। उन्होंने ही भंसाली से श्रेया घोषाल को अपनी फिल्म में गाने के लिए कहा था। जिसके बाद संजय ने श्रेया को फिल्म देवदास में मौका दिया। उस समय वो सिर्फ 16 साल की थी। श्रेया ने अपने करियर का पहला बॉलीवुड गाना ‘बेरी पिया’ गाया था। ये गाना शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। जो काफी हिट रहा था।

shreya ghoshal2

भंसाली के साथ फिल्म देवदास के लिए गाना गाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई हिट गाने गाए। जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर्स समेत कई अन्य अवार्ड मिले। बता दें कि श्रेया सारेगामापा चाइल्ड स्पेशल की विनर भी रही थीं।

इस बार का जन्मदिन श्रेया के लिए काफी खास है क्योंकि वो जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। श्रेया ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी रचाई। शादी के छह साल बाद वह मां बनने वाली हैं।

सिंगर श्रेया घोषाल ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम से आज भी अमेरिका के ओहियो में 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है।