newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Luv Sinha: बॉलीवुड में नामचीन लोगों को मिलता है मौका?, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का सच!, कहा- ‘एक्टिंग नहीं…’

Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े एक्टरों के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं, बात शत्रुघन सिंहा के बेटे लव सिन्हा की करें तो वो भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं।  

नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। फिल्म इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा के नाम का सिक्का आज भी चलता है। भले ही इस वक्त शत्रुघ्न सिंहा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन उनके बच्चे अब एक्टिंग फील्ड में उतर चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े एक्टरों के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं, बात शत्रुघन सिंहा के बेटे लव सिन्हा की करें तो वो भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं।

2010 में आई फिल्म सदियां, पलटन (2018) जैसी फिल्मों में वो नजर आ चुके हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें प्रोजेक्ट बढ़ी मुश्किल से ही मिल पाते हैं। अब लव सिन्हा ने अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) पर निशाना साधा है।

क्या लिखा है लव सिन्हा ने अपने ट्वीट में…

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के बेटे लव सिन्हा ने अपने ट्वीट में फिल्म इंडस्ट्री को निशाने साधा और कहा कि कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिल रहे हैं लेकिन उन लोगों को न तो एक्टिंग आती है और न ही वो लोग ढंग से एक्टिंग आती है। लव सिन्हा की मानें तो ऐसे लोगों को फिल्म के लिए प्रोजेक्ट नहीं मिलने चाहिए। अपने ट्वीट में लव सिन्हा ने लिखा, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जो उतने ही प्लास्टिक हैं, जितने की वो प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं। न वो हिंदी बोलने में समर्थ हैं और न ही एक्टिंग में फिर भी उन्हें टैलेंटेड फिल्ममेकर्स के बड़े प्रोजेक्ट्स में काम मिल जाता है’।

अब सोशल मीडिया पर उन्हें अपने ट्वीट पर मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। कई लोग लव सिन्हा के इस ट्वीट पर उनका समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि खुलकर उन लोगों का नाम लो जिसकी आप बात कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो लव सिन्हा को ही ज्ञान दे रहे हैं। एक यूजर ने तो लव सिन्हा को मेहनत करने के लिए कहा है।

बिलकुल अच्छा नहीं रहा करियर

लव सिन्हा के करियर की बात करें तो उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया। फिल्मी दुनिया में जब उन्हें जब कोई सफलता नहीं मिली तो लव सिन्हा ने बिहार के 2020 में हुए असेंबली इलेक्शन भाग लिया। हालांकि यहां भी उन्हें हार ही मिली।