newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कंगना का फूटा गुस्सा, महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कही ये बात

Kangana Ranaut slams Maharashtra govt: रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसपर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट कर एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार प्रहार किया है।

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसपर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट कर एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। अर्नब को सपोर्ट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? हमें आजादी का कर्ज चुकाना है। अभिनेत्री कंगना ने बुधवार को लिखती हैं, ‘पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहत आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।’

Kangana Tweet

 

इसके साथ ही कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कंगना का कहना है कि मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी के घर में जाकर उनको मारा है, उनके बाल नोचे हैं, उनपर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।

अर्नब की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने कही ये बात

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत  ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का पालन किया जाता है। अगर किसी के खिलाफ सबूत हैं तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। ठाकरे सरकार के गठन के बाद से, बदला लेने के लिए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।