newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KBC 12 : डॉ नेहा शाह बनी शो की चौथी करोड़पति, अमिताभ बच्चन से जमकर की फ्लर्टिंग

KBC 12 : टीवी का मशहूर क्विज रियलिटी ‘शो कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीजन को अपनी चौथी करोड़पति मिल गई है। चैनल ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर क्विज रियलिटी ‘शो कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीजन को अपनी चौथी करोड़पति मिल गई है। चैनल ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन बडी ही खुशी और जोश के साथ ये घोषित करते नजर आ रहे हैं कि डॉ नेहा शाह 1 करोड़ रूपए जीत चुकी हैं।

kbc

बता दें कि ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही डॉ नेहा शाह शो की चौथी करोड़पति बन गई हैं। बता दें कि अब तक KBC के सीजन 12 में 3 महिला प्रतियोगी करोड़पति बन चुकी हैं।

इसमें नेहा शाह पहले शो के होस्ट के लिए गाना गाती हैं फिर कहती है कि क्या वो उनके लिए थोड़ा रुक नहीं सकते थे। पूरे एपिसोड में वो बिग बी संग फ्लर्ट करती नजर आईं। जिसपर अमिताभ बच्चन ने उन्हें सलाह दी कि वो अपने गेम और एक करोड़ पर फोकस करें।

KBC 12

अब तक ये महिलाएं बनी करोड़पति

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन में अब तक 3 महिला प्रतियोगी करोड़पति बन चुकी हैं। फिलहाल ये सिलसिला लगातार जारी है। सबसे पहले नाज़िया नसीम इस सीजन की करोड़पति बनीं। उनके बाद आईपीएस मोहिता शर्मा सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं। इनके बाद छत्तीसगढ़ की अनूपा दास सीजन की तीसरी करोड़पति बनीं।