newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानें किस तरह शूट हुआ ‘महाभारत’ में द्रौपदी के चीरहरण का सीन

डीडी भारती पर फिर से ‘महाभारत’ टेलिकास्ट हो रहा है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘महाभारत’ में ‘द्रौपदी’ का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी आर चोपड़ा चीर हरण सीन को लेकर काफी सीरियस थे।

नई दिल्ली। डीडी भारती पर फिर से ‘महाभारत’ टेलिकास्ट हो रहा है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘महाभारत’ में ‘द्रौपदी’ का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी आर चोपड़ा चीर हरण सीन को लेकर काफी सीरियस थे। ‘महाभारत’ में ‘द्रौपदी’ का चीर हरण ही कौरव और पांडव के बीच युद्ध का कारण बना था। इसलिए सीन का प्रभावी होना बहुत जरूरी था। बी आर चोपड़ा चाहते थे कि सीन ऐसा हो कि इसका प्रभाव सीधा दर्शकों के दिल तक पहुंचाया जा सके।

बी आर चोपड़ा ने करीब 250 मीटर लंबी साड़ी स्पेशल ऑर्डर पर तैयार कराई थी। यह साड़ी उस समय के लिए तैयार कराई जब ‘द्रौपदी’ का दुशासन चीर हरण कर रहे हों और श्री कृष्ण उनकी लाज बचाएं। रूपा गांगुली ने ही मेकर्स को आइडिया दिया था कि दुशासन उन्हें उनके बालों से पकड़कर सभा तक लेकर जाएं। रूपा गांगुली ने भी इस सीक्वेंस शूट के लिए बहुत तैयारियां की थीं।

दरअसल, ‘महाभारत’ के डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने सीन शूट करने से पहले रूपा गांगुली को बुलाकर पूरा सीन समझाया था। उन्होंने रूपा से कहा था कि एक औरत जिसने केवल एक कपड़ा लपेटा है उसका भरी सभा में ऐसे अपमान हो रहा है, तो उसके मन में क्या चल रहा होगा, आपको वही ध्यान में रखकर परफॉर्म करना है।

 

चीर हरण की शूटिंग के बाद रूपा गांगुली अपने डायलॉग बोलते हुए रोनी लगी थीं। रूपा अपने कैरेक्टर में इतनी खो गई थीं कि उन्हें चुप कराने में आधा घंटा लग गया था। वहीं, बीआर चोपड़ा ने कहा था कि हमें इस बात का ध्यान रखना था कि सीन कहीं से भी भद्दा या अश्लील न लगे। यह सीन इतना दमदार था कि ‘द्रौपदी’ को सभा में घसीटकर लाने से चीर हरण तक का पूरा सीन एक ही सीक्वेंस में शूट किया गया था।