newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Smriti Irani: स्मृति ईरानी के बर्थडे पर एकता कपूर ने दी बधाई, शेयर की तस्वीरें

Happy Birthday Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। छोटे पर्दे से लेकर राजनीति तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। उनके इस खास दिन पर देश और दुनिया से उन्हें बर्थडे विश मिल रही हैं। ऐसे में उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta kapoor) भी कहा पीछे रहतीं।

मुंबई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। छोटे पर्दे से लेकर राजनीति तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। उनके इस खास दिन पर देश और दुनिया से उन्हें बर्थडे विश मिल रही हैं। ऐसे में उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta kapoor) भी कहा पीछे रहतीं। उन्होंने भी अपनी पुरानी दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है। एकता ने स्मृति संग अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पुराने पलों को याद किया है।

Smriti Irani

कोलाज शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन की बधाई दोस्त! तुम्हारे जैसा कोई नहीं है! तुम एक सुपर मॉम, वाइफ, दोस्त, इंसान और नेता हो!” इसके साथ ही एकता ने मजाकिया अंदाज में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी डाइट छोड़ने के लिए कहा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की दुनिया से लेकर सियासत के गलियारों तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, साल 2001 में उन्होंने जुबिन ईरानी से शादी की थी। स्मृति और जुबिन के दो बच्चे है। बता दें कि जुबिन ईरानी की स्मृति से ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना ईरानी है।

smriti irani3

इसके अलावा उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया था, जिसके बाद वो सेलेक्ट कर ली गईं और टॉप 5 तक अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। यहीं से उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। जिसके बाद उन्होंने साल 2002 में स्मृति ईरानी ने टीवी सीरियल ‘आतिश’ और ‘हम हैं कल आज और कल’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

smriti irani2

लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से ही मिली थी। इस शो के बाद उन्हें घर घर में पहचान मिली थी। आज भी उन्हें इस शो के लिए याद किया जाता है। तब से आज तक दोनों की दोस्ती बनी हुई है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।