नई दिल्ली। इमरान हाशमी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 24 मार्च 1979 को मुम्बई में हुआ था। एक्टर का पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी हैं। इमरान एक भारतीय अभिनेता और गायक हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में दिखाई देते हैं। इमरान ने साल 2003 में फिल्म फुटपाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर अक्सर फिल्मों में बोल्ड सीन देने के लिए जाने जाते हैं। इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी जो कि इसी साल फरवरी माह में आई थी जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इसके अलावा इमरान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 हैं। एक्टर ने अपने 44वें जन्मदिन को अपने फैंस और मीडियाकर्मी के साथ मनाया।
View this post on Instagram
वायरल भयानी का वीडियो
वायरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया जो कि काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि इमरान फैंस के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस और पैपराजी ने उन्हें घेर रखा हैं और उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। इसके साथ ही इमरान अपने सभी फैंस को थैंक्यू बोल रहे हैं। वायरल भयानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा आज #EmranHashmi ? का जन्मदिन है उन्हें आज हमारी टीम ने देखा !! वह अपने प्रशंसकों से घिरे हुए थे क्योंकि प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पागल हो रहे थे! हम प्रतिभाशाली अभिनेता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और लंबी उम्र की कामना करते हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरा पसंदीदा सलमान और इमरान हाशमी आखिरकार दोनों एक मूवी टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को जल्दी रिलीज करो यार इंतजार नहीं कर सकता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे लिजेंड, वहीं एक और यूजर ने लिखा काफी कूल एक्टर हैं। सभी इमरान हाशमी के इस वीडियो पर प्यार की वर्षा कर रहे हैं।