newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 August 2023: अक्षरा से प्यार का इजहार कर प्राण त्याग देगा अभिनव, शो में आएगा महा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 August 2023: जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु पर फट पड़ती है। अक्षरा कहती है कि पहले मेरे बच्चे को मुझसे छीन लिया और अब मेरे पति को छीनने की कोशिश कर रहे हो। ऐसा मैं होने नहीं दूंगी। अक्षरा कहती है कि तुम मेरी जिंदगी के ग्रहण हो, जो मेरी खुशियों पर लग गए हो। वो अभिमन्यु को अभिनव का इलाज करने से रोकती है

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में फ़िलहाल अभिनव के कैरेक्टर को खत्म करने की तैयारी चल रही है। जहां कल आपने देखा कि अभिनव की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और इलाज के लिए अभिमन्यु की मदद की जरूरत है। अक्षरा अभिमन्यु के सामने हाथ जोड़ती है और अभिमन्यु इलाज के लिए तैयार हो जाता है लेकिन मुस्कान आकर अभिमन्यु से लड़ने लगती है।

AKSHARA

जेल जाएगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मुस्कान अभिमन्यु पर इल्जाम लगाती है कि अभिनव को अभिमन्यु ने ही खाई से धक्का दिया है और वो ही उसे अपने साथ पहाड़ी पर लेकर गया था। ये सच सुनकर अक्षरा के भी होश उड़ जाते हैं। कायरव मुस्कान को समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो कुछ भी सुनने के मूड में नहीं है। तभी मनीष आकर खुलासा करता है कि उसने खुद अपनी आंखों से देखा है, अभिमन्यु को अभिनव जी को धक्का देते हुए। अक्षरा ये सच सुनकर टूट जाती है। तभी मंजरी आकर अभिमन्यु का सपोर्ट करती है लेकिन मुस्कान कहती है कि शराब पीनी थी तो वहां रिजोर्ट में रहकर भी पी सकते थे लेकिन अभिमन्यु जानबूझकर उन्हें खाई के पास लेकर गया। इस बात को लेकर दोनों परिवार आपस में भिड़ जाते हैं लेकिन अक्षरा के बारे में कोई नहीं सोचता।


अभिनव की होगी मौत

जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु पर फट पड़ती है। अक्षरा कहती है कि पहले मेरे बच्चे को मुझसे छीन लिया और अब मेरे पति को छीनने की कोशिश कर रहे हो। ऐसा मैं होने नहीं दूंगी। अक्षरा कहती है कि तुम मेरी जिंदगी के ग्रहण हो, जो मेरी खुशियों पर लग गए हो। वो अभिमन्यु को अभिनव का इलाज करने से रोकती है, जबकि अभिमन्यु का जाना जरूरी है। इसी बीच कायरव पुलिस को लेकर पहुंच जाता है और अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लेती है। मंजरी अक्षरा के सामने भीख मांगती है कि अभिमन्यु बेकसूर है लेकिन अक्षरा को किसी चीज की सुध नहीं है। अब एक तरफ अभिमन्यु जेल में है और अभिनव की सर्जरी को रही है। आने वाले एपिसोड में अभिनव की मौत हो जाएगी।