newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Seema Deo Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा, अमिताभ बच्चन बुलाते थे ‘भाभी’

Seema Deo Passed Away: जानकारी के मुताबिक, सीमा देव बढ़ती उम्र की बिमारियों से पीड़ित थी। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। सीमा अपने बेटे अभिनय के साथ मुंबई स्थित बांद्रा में रह रहीं थी। बता दें कि सीमा ने 80 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत से एक शोक की खबर आ रही है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सीमा देव का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने आज यानि कि 24 अगस्त की सुबह अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, सीमा देव बढ़ती उम्र की बिमारियों से पीड़ित थी। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। सीमा अपने बेटे अभिनय के साथ मुंबई स्थित बांद्रा में रह रहीं थी। बता दें कि सीमा ने 80 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। वो अमिताभ और राजेश खन्ना अभिनीत मशहूर फिल्म ‘आनंद’ में भी नजर आईं थी। सीमा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सीमा देव का निधन 24 अगस्त सुबह 8.30-9 बजे के करीब उनके बांद्रा स्थित घर में ही हुआ। एक्ट्रेस पिछले 3 सालों से अल्जाइमर से पीड़ित थी और सबकुछ भूल जाती थी। उनके मौत की वजह भी बढ़ती उम्र की बीमारियां ही बताई गई है। बता दें कि सीमा ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 को 93 साल की उम्र में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

‘आनंद’ में अमिताभ की भाभी बनी थीं सीमा देव

रमेश देव ने ‘आनंद’ में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ने ही उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे।

80 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी थी काम

सीमा देव ने अपने अभिनय करियर में 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। सीमा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ से की थी। इसके बाद वह ‘भाभी की चूड़ियां’, ‘दस लाख’, ‘कोशिश’, ‘कोरा कागज’, ‘संसार’ और ‘सुनहरा संसार’ व ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

सीमा देव और रमेश देव के दो बेटे हैं- अजिंक्य देव और अभिनय देव। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और ‘देल्ही बेली’ जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं बेटे अजिंक्य मराठी सिनेमाके जाने-माने एक्टर हैं।