newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shiv Kumar Sharma: नहीं रहे मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Shiv Kumar Sharma: इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। राजनेता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन में हुआ है। 84 साल की उम्र में संगीतकार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

नई दिल्ली। भारत के मशहूर संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा हमारे बीच नहीं रहे हैं। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। ये खबर भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई कर पाना नामुमकिन है। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। राजनेता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन में हुआ है। 84 साल की उम्र में संगीतकार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। इससे पहले भी संगीतकार किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। काफी दिनों से वह डायलिसिस पर थे। हालांकि आज वो जिंदगी की जंग हार गए।

संतूर को दिलाया अहम दर्जा

शिवकुमार शर्मा का भारतीय शास्त्रीय संगीत में अनूठा योगदान रहा है जिसे भुलाये नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का एक अल्पज्ञात वाद्य संतूर को पहचान दिलाई है और संतूर को शास्त्रीय संगीत का दर्जा दिलवाया। बता दें कि संतूर को  पारंपरिक और प्रसिद्ध वाद्य यंत्रों जैसे सितार और सरोद से ऊंचा दर्जा मिला है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी शिवकुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। उन्होंने बांसुरी के दिग्गज पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत को तैयार किया था।