newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बिगड़ी शहनाज गिल की हालत, पिता ने बताया- फोन पर की थी एक्ट्रेस से बात

Sidharth Shukla Death: शहनाज गिल के पिता संतोख सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे शहबाज को मुबंई भेजा है, जिससे वो शहनाज का ख्याल रख पाए। शहनाज के पिता ने बताया कि वो इस खबर को सुनकर सदमे में हैं।

मुंबई। महज 40 साल में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाइयां ली थीं, जिसके बाद सुबह जब वह नहीं उठे, तो कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ की दिल की धड़कन थम चुकी थी। उनके निधन की खबर सुन हर कोई हैरान है। इस खबर से सिडनाज के फैंस और करीबियों को शहनाज गिल की चिंता सता रही है। सभी को जानना है कि एक्टर के निधन के बाद वो कैसे खुद को संभाल रही हैं। ऐसे में अब उनके पिता की प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने बताया एक्ट्रेस का हाल बताया है।

शहनाज गिल के पिता संतोख सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे शहबाज को मुबंई भेजा है, जिससे वो शहनाज का ख्याल रख पाए। शहनाज के पिता ने बताया कि वो इस खबर को सुनकर सदमे में हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। खबरों की मानें तो, शहनाज के पिता को जब सिद्धार्थ के निधन की खबर मिली तो उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया था। फोन पर बात करने से पता चला कि शहनाज की हालत ठीक नहीं है।

शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के काफी करीब थे। दोनों के अफेयर की चर्चा भी लगातार आती रहती थी, लेकिन दोनों ने कभी इन पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इस जोड़ी को फैंस इतना पसंद करते थे कि दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज नाम तक दे दिया था। लेकिन अब सिद्धार्थ के जाने से ये जोड़ी टूट गई है।