newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farhan Akhtar की ‘Toofan’ रिलीज से पहले फंसी विवादों में, लगा ‘लव जिहाद’ फैलाने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी आगामी बॉक्सिंग ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अपॉजिट मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी आगामी बॉक्सिंग ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अपॉजिट मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर फरहान की ‘तूफान’ को बॉयकाट करने की मांग उठ रही है।

ट्विटर पर आज सुबह से ही #BoycottToofaan ट्रेंड हो रहा है। लोगों ने फिल्म पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया है। लोग ट्विटर पर इसका विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें एक मुस्लमान लड़का और हिंदू लड़की के बीच लव स्टोरी को दिखाया गया है। जिसपर लोगों ने आपत्ति जताई है।

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है, ‘बॉलीवुड के निशाने पर सिर्फ हिंदू ही नहीं? लेकिन लवजिहाद को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इतनी सारी फिल्में हैं, जिसमें हीरोइन हमेशा हिंदू होती है। क्या ये मनोरंजन के नाम पर व्यवस्थित रूप से हिंदुओं को निशाना नहीं बना रहा है?

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ’16 जुलाई को फरहान अख्तर की तूफ़ान आ रही है, उन्होंने CAA का बहिष्कार किया था। अब हमारी बारी है उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की।’