newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farhan-Shibani Wedding: फेयरीटेल से कम नहीं है फरहान-शिबानी की लव स्टोरी, जानिए कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

Farhan-Shibani Wedding: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर अपनी लेडी लव शिबानी दांडेकर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आखिकार 19 फरवरी यानी कल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर अपनी लेडी लव शिबानी दांडेकर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आखिकार 19 फरवरी यानी कल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, अब फरहान और शिबानी की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शादी से पहले दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में रही। दोनों बीते 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है।

फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात साल 2015 में एक रियलिटी शो ‘आई केन डू दैट’ की सेट पर हुई थी। शो को फरहान होस्ट कर रहे थे और शिबानी बतैर कंटेस्टेंट शो में पहुंची थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो, शो की शूटिंग के दौरान ही फरहान और शिबानी एक दूसरे के नजदीक आए थे।

कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की फोटोज़ से डेटिंग की खबरों को काफी बढ़ावा मिला।

2018 में फरहान और शिबानी ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रिसेप्शन पार्टी में कपल ने पहली पब्लिक अपीयरेंस दी थी। इसके बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आने लगे।

शिबानी दांडेकर अपनी गर्दन और अपने हाथ पर फरहान अख्तर के नाम का टैटू भी बनवा चुकी हैं। फैंस ने इस जोड़ी को बेहद पंसद किया है।

फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी करेंगे। उन्होंने साल 2017 में अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी को तलाक दिया था।