newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farzi On OTT: शाहिद कपूर की वेब-सीरीज फ़र्ज़ी के कन्नड़ा वर्जन की हुई तारीफ, तब डबिंग आर्टिस्ट ने ये कहा

Farzi On OTT: इस सीरीज को कन्नड़ा भाषा में भी डब किया गया है और अब फ़र्ज़ी सीरीज को कन्नड़ा भाषा में डब करने वाले पृथ्वी अम्बार का क्या कहना है यहां हम इसी बारे में आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फ़र्ज़ी आज से कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया गया था और इस सीरीज की रिलीज़ के बाद सीरीज को खूब सराहा भी गया। क्रिटिक की तरफ से इस सीरीज को अच्छे रिव्यूज़ मिले। इसके अलावा दर्शकों ने भी इस सीरीज को खूब पसंद किया। शाहिद कपूर पहली बार किसी सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं और साथ ही उनके साथ साऊथ के जाने-माने सुपरस्टार विजय सेतुपति भी वेब-सीरीज में देखने को मिलने वाले हैं। इस सीरीज को कन्नड़ा भाषा में भी डब किया गया है और अब फ़र्ज़ी सीरीज को कन्नड़ा भाषा में डब करने वाले पृथ्वी अम्बार का क्या कहना है यहां हम इसी बारे में आपको बताने वाले हैं।

फ़र्ज़ी के कन्नड़ा वर्जन को दिया फेम पृथ्वी ने आवाज़ दी है। दिया कन्नड़ा सिनेमा में 2020 में रिलीज़ हुआ ट्रैजिक लव ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा पृथ्वी को सुगरलेस फिल्म में भी देखा जा चुका है। सुगरलेस एक ऐसे आदमी की कहानी है जो डायबिटीज़ जैसी गंभीर बिमारी से जूझ रहा है। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और शो में पृथ्वी ने काम किया है।

पृथ्वी ने ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुए शो फ़र्ज़ी के कन्नड़ा वर्जन को डब किया है। फ़र्ज़ी वेब सीरीज को हिंदी के साथ कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है। इस सीरीज को द फैमिली मैन बनाने वाले राज एंड डीके ने बनाया है। पृथ्वी ने बताया कि उन्हें शाहिद कपूर के किरदार को डब करने में काफी मज़ा आया और उन्होंने काफी उत्साह से उस डबिंग को किया है।

आपको बता दें जब से ये सीरीज रिलीज़ हुई है इस सीरीज के कन्नड़ा वर्जन में भी खूब प्रशंसा हो रही है। साथ ही साथ कन्नड़ा वर्जन की डबिंग की भी कम प्रशंसा नहीं हो रही है। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज की डबिंग करते समय हुए अनुभव को साझा करते हुए लिखा है, “उन्होंने इस प्रोसेस को एन्जॉय किया, और उनके लिए ये अनुभव काफी खूबसूरत और सिखाने वाला था। इसके अलावा उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए ये भी कहा कि जिस पल वो शाहिद कपूर सर की सीरीज की कन्नड़ा वर्जन को डब कर रहे थे उनके लिए वो पल सबसे अच्छा पल था। इसके अलावा उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया है।