newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Boss OTT: शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई लड़ाई, इस वजह से भिड़ गए दोनों

Big Boss OTT: शमिता ने प्रतीक सहजपाल के लुक पर कमेंट किया था। उन्होंने प्रतिक को कोरियन कह दिया था। जिसे सुन वो चिढ़ गए थे। प्रतिक ने उनके कोरियन वाले लुक पर जवाब देते हुए कहा था कि आप कोरियन नहीं कुछ और कहना चाह रही थीं।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) वूट पर शुरू हो चुका है। इसमें कई सितारें नजर आएं। इन सब में सबसे ज्यादा चर्चा शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की हो रही है। दरअसल, इन दिनों वो राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि फिलहाल उनका परिवार काफी मुसबित में हैं, उनके जीजा जेल में हैं और उनकी बहन काफी परेशान हैं। ऐसे में शमिता बिग बॉस के घर में नजर आईं जिसे लेकर दर्शक काफी शॉक में हैं। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं। इन सबके बीच घर के शुरुआती दिनों में ही उनकी प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) से लड़ाई हो गई।

shamita shetty

बिग बॉस ओटीटी के घर में एंटर करने पहले करण जौहर ने उन्हें लड़कों में से किसी एक को अपना कनेक्शन चुनने को कहा था। एक्ट्रेस ने राकेश बापट और करण नाथ को चुना था। जिसके बाद दोनों को भेल पूरी बनने के लिए कहा गया। शमिता को राकेश की भेल पसंद आई और उन्होंने राकेश को अपना कनेक्शन चुन लिया।

इसके बाद शमिता ने प्रतीक सहजपाल के लुक पर कमेंट किया था। उन्होंने प्रतिक को कोरियन कह दिया था। जिसे सुन वो चिढ़ गए थे। प्रतिक ने उनके कोरियन वाले लुक पर जवाब देते हुए कहा था कि आप कोरियन नहीं कुछ और कहना चाह रही थीं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने जवाब दिया- मैंने वहीं कहा जो मैं कहना चाहती थी. लेकिन आप जो चाहें वो समझ लें, मैं कुछ नहीं कर सकती। इसी का असर घर के अंदर देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने शो के प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने अपने पुराने और हिट गाने पर लटके-झटके दिखाए। उन्होंने ‘शरारा शरारा’ गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका दिल जीत लिया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।