newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz gill: शहनाज के पैरों को कपड़े से ढकते दिखे गुरु रंधावा, फिर शहनाज ने किया कुछ ऐसा कि शर्म से लाल हो गए सिंगर

Shehnaaz gill: अब शहनाज का क्यूटनेस से ओवरलोडिड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा एक साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल की क्यूटनेस का जवाब नहीं है। जब भी वो सोशल मीडिया पर कुछ भी डालती हैं तो छा जाती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, हर कोई शहनाज की एक झलक देखने के लिए बेताब रहता है। अब शहनाज का क्यूटनेस से ओवरलोडिड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा एक साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में गुरु शहनाज के साथ कुछ ऐसा कर रहे है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी।तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या हुआ।

एक साथ बहुत प्यारे लगे गुरु-शहनाज

गुरु रंधावा ने एक एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शहनाज के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो फोटोशूट का लग रहा है। वीडियो में शहनाज ने रेड कलर की हाई थाई स्लिट कट ड्रेस में दिख रही हैं। शहनाज और गुरु को एक साथ पोज करना है और गुरु शरमा रहे हैं। शहनाज  की थाई से ड्रेस हट जाती है तो गुरु उनकी थाई ढकने की कोशिश करते हैं, लेकिन शहनाज अपना ग्लैमर दिखाते हुए थाई से कपड़ा हटा देती हैं लेकिन गुरु शरमा जाते हैं,फिर शहनाज शरमाते गुरु का चेहरा अपनी तरफ करती हैं, और कहती है देखो, मेरी तरफ लेकिन गुरु की हंसी छूट जाती हैं। ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)


फैंस को पसंद आई गुरु और शहनाज की केमिस्ट्री

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दोनों एक साथ कितने प्यारे लग रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- दोनों को किसी की नजर न लगे। गुरु ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- आपको सिर्फ शहनाज की ओर देखने की इजाजत थी। गौरतलब है कि शहनाज बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली है।एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी।