newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Preity Zinta: प्रीति जिंटा के घर गूंजी किलकारियां, सरोगेसी के जरिए Twins को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। 46 साल की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है।

प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। 46 साल की प्रीति के दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। ये न्यूज उन्होंने खुद इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति ने ये गुड न्यूज शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा- ”मैं आज आप सभी के साथ अच्छी खबर शेयर करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार – जीन, प्रीति, जय और जिया।”

बता दें कि जब से उन्होंने ये न्यूज शेयर की है उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनकी पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें मां बनने पर विश कर रहे हैं।