newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Robbie Coltrane Passed Away: नहीं रहे हैरी पॉटर’ फेम रॉब्बी कोलट्रेन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Robbie Coltrane Passed Away: बताया जा रहा है कि रॉब्बी कोलट्रेन पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान चल रहे थे। बीते तीन-चार दिन से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली।हॉलीवुड से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। फेमस फिल्म हैरी पॉटर में रूबस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार रॉब्बी कोलट्रेन का निधन हो गया है। एक्टर ने  72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबर सामने आने के बाद हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई नम आंखों से सुपरस्टार रॉब्बी कोलट्रेन को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर आरआईपी ट्रेंड कर रहा है।रॉब्बी कोलट्रेन के किरदार को भुलाना किसी के लिए आसान नहीं होगा।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान से एक्टर

बताया जा रहा है कि रॉब्बी कोलट्रेन पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान चल रहे थे। बीते तीन-चार दिन से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 14 अक्टूबर को रॉब्बी कोलट्रेन ने स्कॉटलैंड के लारबर्ट के पास एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि एक्टर की हालत काफी खराब थी और वो रिकवर नहीं कर पा रहे थे। निधन की खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर को याद कर रहे हैं।


अपनी एक्टिंग से जीता सबका दिल

गौरतलब है कि एक्टर ने आईकॉनिक फिल्म हैरी पॉटर में रूबस हैग्रिड का रोल अदा कर सबका दिल जीत लिया था।उनके किरदार को भुला पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। जब-जब हैरी पॉटर फिल्म का जिक्र होगा तब-तब रॉब्बी कोलट्रेन को याद किया जाएगा। फैंस को ये कैरेक्टर काफी पसंद आया था। इतना ही नहीं क्रिटिक्स से भी एक्टर की अदाकारी को खूब सराहा गया था। फिल्म हैरी पॉटर के अलावा एक्टर ने जेम्स बॉन्ड (गोल्डन आई),टीवी शो क्रैकर,नेशनल ट्रेस्योर समेत कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था।