newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TARINI Hindi Movie: नेवी की 6 महिला अफसरों की कहानी से प्रेरित फिल्म ‘तारिणी’ के लिए हिमश्री फिल्म और टी- सीरिज ने मिलाया हाथ

TARINI Hindi Movie: मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नों में जगह मिल गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस अभियान को खूब सराहा।

नई दिल्ली। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म और टी- सीरिज ने साथ में मिलकर आगामी प्रोजेक्ट तारिणी की घोषणा की। तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली, नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं। बता दें कि 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं।

INS TARINI Six Woman Navy officer India PM MODI

इस अभियान में लगभग 254 दिनों का समय लगा और इसी के साथ ही इन छह नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को यह INS तारिणी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए गोवा पहुंचा।

Arushi Nishank

मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नों में जगह मिल गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस अभियान को खूब सराहा। इन्हीं छह महिला नेवी अफसरों पर आधारित फ़िल्म तारिणी का निर्माण शीघ्र ही आरम्भ होने जा रहा हैं। जिसकी घोषणा हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज ने मिलकर महिला दिवस के मौके पर की। इस फिल्म के निर्देशक व कलाकारों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रसून जोशी ने तारिणी फिल्म के लेखक टीम की मेंटरिंग की हैं।

INS TARINI Six Woman Navy officer India

आरुषी निशंक जो कि सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं तारिणी फिल्म से वह अपना पहला डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा आरुषी निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। आरुषी निशंक स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं।

TARINI HINDI MOVIE

कोरोनाकाल में आत्मनिर्भरता से प्रेरित होकर हजारों महिलाओं को सुई-धागा से खादी और सूती के मास्क बनाने के लिए प्रशिक्षण और समर्थन दे रही हैं। आरुषी निशंक द्वारा खादी और सूती के ये मास्क सेना के जवानों, पुलिस और कोविड-वॉरियर्स को मुफ्त में वितरित किया गया। आरुषी निशंक हिमश्री फिल्म की प्रोपराईटर और निर्मात्री भी हैं। हिमश्री इस क्षेत्र में अनेक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही हैं।