newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh Domestic Violence Case: दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए Honey Singh, जानें कोर्ट ने फटकार लगाते हुए क्या कहा…

Honey Singh Domestic Violence Case: मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के घरेलू हिंसा केस में आज उन्हें तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था, लेकिन दूसरी बार भी वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। जिस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है।

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया था। इस केस में आज उन्हें तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था, लेकिन दूसरी बार भी वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। जिस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है।

अगली सुनवाई 3 सितंबर को

उधर, हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि हनी सिंह बीमारी के चलते कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। वो बुखार से पीड़ित हैं, इस वजह से वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। यही कारण है कि इस केस में अब अगली तारीख मिली है।

कोर्ट ने हनी सिंह को लगाई फटकार

दूसरी बार भी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश न होने पर उन्हें कोर्ट की अवहेलना करने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अब कोर्ट ने उन्हें 3 सितंबर को 12.30 बजे फिर से पेश होने के लिए बताया है।

ये है पूरा मामला

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनपर घरेलु हिंसा के आरोप लगे हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया था। जिसपर अब हनी सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है साथ ही उन्होंने भारतीय कानून पर भरोसा भी जताया है।

हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के आरोपों पर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर शालिनी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि सच से उनका कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने इंस्टा पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है साथ ही उन्होंने खुद को तकलीफ में बताया है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। इस पर मैं दुखी हूं। मैने पहले भी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया, जब मेरी लिरिक्स और हेल्थ को लेकर तरह-तरह की बातें की गई थीं। लेकिन अब मेरी चुप्पी टूटी है क्योंकि अब आरोप मेरे परिवार पर लगाए गए हैं। मेरे मां-बाप बूढ़े हैं और मेरी छोटी बहन है। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने लिखा- मैं 15 साल से इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हूं और मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। मैं खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करता हूं। अब मैं इस मामले पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि ये केस कोर्ट में हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मुझे देश के कानून व्यवस्था पर भरोसा है और सच सबके सामने आ जाएगा।


आपको बता दें कि रैपर की पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह का भी नाम शामिल किया गया है।