newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hrithik Roshan: एक्स वाइफ सुजैन खान के बॉयफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन ने की पार्टी, शेयर की फोटोज

Hrithik Roshan: दरअसल सुजैन खान पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। ये एक रीयूनियन पार्टी थी जिसमें प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे, सुजैन खान, उनके  बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक आए। उन्होंने पार्टी की खूबसूरत फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस पर फैंस भी जमकर प्यार लुट रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की लड़कियां दीवानी हैं। आज भी फीमेल फैन एक्टर की फिजिक्स पर अपना दिल हार बैठती हैं। भले ही ऋतिक का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक हो गया हो लेकिन आज भी दोनों एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों को अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं। खास बात ये भी है कि इस पार्टी में सुजैन अकेले नहीं आई थी बल्कि अपने साथ किसी खास शख्स को लेकर आईं थी।

बॉयफ्रेंड संग पार्टी में पहुंची सुजैन खान

दरअसल सुजैन खान पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। ये एक रीयूनियन पार्टी थी जिसमें प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे, सुजैन खान, उनके  बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक आए। उन्होंने पार्टी की खूबसूरत फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस पर फैंस भी जमकर प्यार लुट रहे हैं।  पार्टी में प्रीति के पति जीन गुडइनफ भी मौजूद रहे थे। सभी खूबसूरत लोगों को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। बता दें कि इन दिनों ऋतिक रोशन भी अपने बच्चों के साथ एलए में है। जहां उनकी एक्स वाइफ भी अपने लवी-डवी के साथ पहुंच गई और सभी ने मिलकर क्वालिटी टाइम बिताया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं ऋतिक

हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने खोने की फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ये खाना उन्होंने खुद अपने बेटे के लिए अपने हाथों से तैयार किया है। फोटो में ब्रेड टोस्ट और अंडा भुजी थी। उन्होंने खुद की ही तारीफ करते हुए लिखा कि यकीन कर पाना मुश्किल हो गया है कि मैं इतना टेस्टी खाना बना सकता हूं..मुझे मेरे इस टैलेंट के बारे में पता नहीं था।