newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Copied Films: गदर से लेकर करण-अर्जुन तक, वो फिल्में जिन्हें भोजपुरी सिनेमा कर चुका है बॉलीवुड से कॉपी

Those Bollywood movies which Bhojpuri cinema has copied: भोजपुरी में बॉलीवुड फिल्मों को कॉपी किया जाता है। फिल्म के नाम से लेकर कहानी तक, सब कुछ सेम होता है। ये फिल्में भले ही कम बजट में बनती हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों के फैंस की कमी नहीं है। बॉलीवुड की हिट फिल्में विदेशों में भी देखी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी में बॉलीवुड फिल्मों को कॉपी किया जाता है। फिल्म के नाम से लेकर कहानी तक, सब कुछ सेम होता है। ये फिल्में भले ही कम बजट में बनती हैं लेकिन भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं, तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जिन्हें बॉलीवुड से कॉपी करके बनाया गया है।

बॉर्डर

आपने सनी देओल की बॉर्डर फिल्म देखी होगा लेकिन क्या आपने दिनेश लाल यादव की बॉर्डर फिल्म देखी है। जिसमें निरहुआ सैनिक बने हैं और पाकिस्तान के दुश्मनों से लड़ रहे हैं।

गदर
सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर भी आपको याद होगी। ये फिल्म ऑइकॉनिक फिल्म हैं लेकिन उसका कॉपी वर्जन भोजपुरी में भी बन चुका है, जिसमें लीड रोल पवन सिंह लीड रोल में थे और ये फिल्म 2016 में बनाई गई थी।

विवाह
शाहिद कपूर और अमृता राव की विवाह फिल्म के दीवानों की कमी आज भी नहीं है। आज भी फिल्म को टीवी पर बहुत चाव से देखा जाता है। इस फिल्म का कॉपी वर्जन भोजपुरी में बन चुका है, जिसमें आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय लीड रोल में थे।

बेटा
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की बेटा फिल्म आज भी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं फिल्म के गाने में सदाबहार हैं। इस फिल्म को भी भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाया जा चुका है। भोजपुरी में भी फिल्म का नाम बेटा रखा गया और दिनेश लाल यादव ने लीड रोल प्ले किया।

परिवार
मिथुन चक्रवर्ती की साल 1987 मेंं आई फिल्म परिवार को भी भोजपुरी में सेम टाइटल और सेम स्टोरी के साथ बनाया जा चुका है। फिल्म में  दिनेश लाल यादव,  रानी चटर्जी समेत ब्रिजेश त्रिपाठी, पाखी हेगड़े जैसे स्टार्स भी शामिल थे।