newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hrithik Roshan: फिल्म बॉयकॉट को देखते हुए ऋतिक का टूटा घमंड, अब फिल्म देखने के लिए लोगों के छू रहे हैं पैर

Hrithik Roshan: ऋतिक ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनके इस काम को उनका एजेंडा बता रहे हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड में हो रहे बायकॉट के चलन के डर से किया है या स्वाभाविक रूप से ये तो वो ही जानें। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक ने ऐसा किया क्या है…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया में जहां एक ओर हिंदी फिल्मों का बायकॉट चल रहा है। एक के बाद एक बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में रनबीर कपूर की फिल्म शमशेरा, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा,अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन जैसे बड़े सितारों की फिल्में फ्लॉप हुई हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन भी अपनी एक नई फिल्म ‘विक्रम मेधा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए बॉलीवुड सितारे नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में हैंडसम हंक के नाम से मशहूर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी अपनी नई फिल्म को लेकर ऐसा ही कुछ किया है। हालांकि, फैंस में ऋतिक के लिए दीवानगी देखते ही बनती है। ऋतिक के स्वैग, कूल लुक और परफेक्ट बॉडी और फिटनेस ने हमेशा ही फैंस को इंप्रेस किया है। लेकिन फिल्म की दुनिया में छोटे कलाकारों के साथ हो रहे भेद-भाव के चलते फैंस ने ऋतिक को भी नहीं बक्शा है। अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लोग उनके इस काम को फिल्म हिट कराने का एजेंडा बता रहे हैं। अब उन्होंने ये काम बॉलीवुड में हो रहे बायकॉट के चलन के डर से किया है या स्वाभाविक रूप से ये तो वो ही जानें। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक ने ऐसा किया क्या है…

दरअसल, ऋतिक रोशन हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे ऋतिक को देखकर फैंस हमेशा की तरह उत्साहित हो गए। तभी एक फैन स्टेज पर आया और उनके पैर छूने लगा। ऋतिक ने पहले तो उसे रोका लेकिन जब फैन उनके पैर छुए बिना नहीं माना, तो ऋतिक ने खुद ही फैन के पैर छू लिए। आपको बता दें, उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के रिलीज होने से पहले ही ट्विटर पर बायकॉट की मांग उठने लगी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बॉयकॉट को देखते हुए ऋतिक का घमंड टूटता नजर आ रहा है, जिसके चलते वो फैन के पैर भी छूने को मजबूर होते नजर आ रहे हैं। बता दें, कि एक्टर द्वारा फैन के पैर छुए जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस इवेंट में उन्होंने व्हाइट ट्रैक पैंट और न्योन ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है। इसके साथ ऋतिक ने ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट कैप कैरी की है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है। बता दें, कि इन दिनों ऋतिक अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा, जो तमिल फिल्म की ऑफिशियल रीमेक है, को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।फिल्म विक्रम वेधा का धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है। विक्रम वेधा के हिंदी वर्जन में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।


गौरतलब है, कि इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। विक्रम वेधा का हिंदी वर्जन 30 सितंबर 2022 को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रोशन और सैफ के अलावा, फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित शरफ, शारिब हाशमी, योगिता बिहानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म का प्रस्ताव पहले शाहरुख खान को दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। एक फैन ने सोशल मीडिया पर ऋतिक का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ऋतिक रोशन अपने फैन के पैर छूते दिख रहे हैं। सच में वो एक जेम हैं। सच में उनके जैसा कोई नहीं है। तो वहीं लोगों ने इसे फिल्म हिट करवाने के लिए दर्शकों को इंप्रेस करने का एजेंडा बताया।

सोशल मीडिया रिएक्शन

एक फैन ने सोशल मीडिया पर ऋतिक का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ऋतिक रोशन अपने फैन के पैर छूते दिख रहे हैं। सच में वो एक जेम हैं। सच में उनके जैसा कोई नहीं है। तो वहीं लोगों ने इसे फिल्म हिट करवाने के लिए दर्शकों को इंप्रेस करने का एजेंडा बताया।