newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Bhojpuri Song: ‘पति नहीं है तो भीग गया पत्नी का तकिया’, समर सिंह के इस बवाल गाने के आते ही मच गया तहलका

New Bhojpuri Song: अगर आप भी भोजपुरी गानों को सुनना पंसद करते हैं तो ये खूबसूरत गाना आपको Samar Singh Official नाम के यूट्यूब चैनल पर मिल जाएगा। अब गाने के बोल की बात करें तो वे कुछ इस प्रकार है। रोवत रोवत भीज गईल बा अंशिया से हई तकिया, केकरा याद में जगत बारू सारी सारी रतिया, जेके परदेशवा नाही लागत होई निंदिया जब उ सोवत होईहे ना, बलम मोरा कोरा के सुतवईया की रात भर रोवत होईहे ना, करेजा मोरा कोरा के सुतवईया।

नई दिल्ली। देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। लोग अलग अलग अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहा है। और जब जश्न और पार्टी की बात आती है तो इसमें गानो का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। और जब गानो की बात आती है तो भोजपुरी इंडस्ट्री कहा पीछे रहने वाली है। साल के पहले ही दिन भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर गायक समर सिंह का एक नया गाना मार्केट में आया है। समर सिंह के नए गाने ‘कोरा के सुतवईया’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। रिलीज होने के कुछ घंटो में ही लाखों लोग इसको देख चुके हैं। बता दें इस गाने को अपनी आवाज दी है समर सिंह ने और इसमें उनका साथ दिया है भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और खास कलाकार शिल्पी राज ने।

समर सिंह के साथ इस म्यूजिक वीडियो गाने में बेहद ही खूबसूरत आस्था सिंह दिख रही हैं जो अपने अदाओं और डांस से लोगों का दिल जीत रही है। इस गाने ‘कोरा के सुतवईया’ की बात करें तो इसमें पति और पत्नी के जुदाई को दर्शाया गया है। पति अपनी पत्नी से दूर रह रहा है जिसके कारण पत्नी की रातों की निंद उड़ चुकी है। यहां तक की पत्नी का रो-रो कर इतना बुरा हाल है कि तकिया भी गीला हो चुका है। और जब पत्नी से इसका कारण पूछा जाता है तो वो कहती है कि जब हमारे बलम(पति) हमारे साथ थे तो वो हमें अपने कोरा (गोद) में लेकर सुलाते थे, तभी नींद आती थी।

मतलब देखा जाए तो इस गाने में पती और पत्नी के रोमांटिक बॉन्ड को दिखाया गया है। इस बवाल गाने के बोल लिखे हैं आलोक यादव नें और इसको संगीत देने का काम किया है भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक डायरेक्टलर एडीआर आनंद ने। वहीं आशीष सत्याजर्थी ने इस पूरे म्यूजिक वीडियो को डायरेक्टर किया है।

तो अगर आप भी भोजपुरी गानों को सुनना पंसद करते हैं तो ये खूबसूरत गाना आपको Samar Singh Official नाम के यूट्यूब चैनल पर मिल जाएगा। अब गाने के बोल की बात करें तो वे कुछ इस प्रकार है। रोवत रोवत भीज गईल बा अंशिया से हई तकिया, केकरा याद में जगत बारू सारी सारी रतिया, जेके परदेशवा नाही लागत होई निंदिया जब उ सोवत होईहे ना, बलम मोरा कोरा के सुतवईया की रात भर रोवत होईहे ना, करेजा मोरा कोरा के सुतवईया।