newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan Release Date: इस दिन सिनेमाघर में रिलीज होगी किंग खान की फिल्म ‘पठान’, डेट जानकर क्रेज़ी हुए फैंस

Pathaan Release Date: किंग खान ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल से फिल्म की छोटी सी झलक पेश की है। फिल्म में शाहरुख खान के किरदार का इंट्रोडक्शन दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने साथ मिलकर दिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। किंग खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मल्टी स्टारर फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब किंग खान ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल से फिल्म की छोटी सी झलक पेश की है। फिल्म में शाहरुख खान के किरदार का इंट्रोडक्शन दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने साथ मिलकर दिया है। शाहरुख की हल्की झलक देखकर ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट का ऐलान करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “मुझे पता है कि ये लेट है। लेकिन तारीख याद रखें। पठान का टाइम शुरू हो रहा है। 25 जनवरी 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।” मेकर्स ने फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। शाहरुख ने अपनी पोस्ट में बताया कि पठान को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


पठान का टीजर रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर धुआंधार रिएक्शंस आने शुरू हो गए है। ट्व‍िटर पर शाहरुख खान, किंग खान और पठान ट्रेन्ड कर रहे हैं। यूजर्स ने अनोखे अंदाज में बादशाह का वेलकम किया है।