newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Iran Hizab: हिजाब के विरोध में अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने शेयर किया बिकनी में फोटो, बोली – हर किसी को अपनी पसंद का कपड़े पहनने का अधिकार

Iran Hizab: हिजाब के विरोध में अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने शेयर किया बिकनी में फोटो, बोली – हर किसी को अपनी पसंद का कपड़े पहनने का अधिकार हिजाब विवाद को लेकर अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यहां हम पूरा मामला क्या है उसी बारे में विस्तार से बताएंगे।

नई दिल्ली। महिलाओं के हिजाब को लेकर कई दिन विवाद चल रहा है। हिजाब को लेकर महिला अपनी आवाज़ उठा रही हैं तो एक तरफ उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है तो वहीं भारत में इसके खिलाफ आवाज़ उठ रही हैं। नेटफ्लिक्स पर एक शो आया था सेक्रेड गेम्स। जिसमें अभिनेत्री एलनाज़ नौरोजी ने काम किया था। अब एलनाज़ ने हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान में प्रदर्शन कर रही महिला का उन्होंने समर्थन किया है इसके अलावा उन महिला के साथ खड़ी भी हुई हैं। हिजाब विवाद को लेकर अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यहां हम पूरा मामला क्या है उसी बारे में विस्तार से बताएंगे।

काफी समय से हम देख रहे हैं कि हिजाब को लेकर विवाद चल रहा है। तमाम तरह के वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। जहां महिलाएं हिजाब को लेकर खुलकर विरोध कर रही हैं। वहीं एलनाज ने भी सोशल मीडया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”हर महिला को, चाहे वो दुनिया में कहीं से भी आई हो, उसे ये अधिकार होना चाहिए कि वो जो चाहे वो पहन सके। जब या जहां चाहे वहां पहन सके। .किसी भी पुरुष या महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या अन्यथा कपडे पहनने के लिए कहे।”

एलनाज ने आगे लिखा है,”हर किसी के अलग अलग विचार और विश्वाश होते हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति। प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए। मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं “पसंद की स्वंत्रता” को बढ़ावा दे रही हूं। आपको बता दें इससे पहले भी एलनाज ने हिजाब का विरोध करते हुए कहा था कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद एलनाज का उनके परिवार के साथ सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। एलनाज ने पहले भी ईरान के भयावह हालातों को दिखाया था कि कैसे वहां पर लोगों की हालत संकट में है। जो ईरान में रह रहा है उसके चलते उन्होंने अपने परिवार के प्रति भी चिंता जताई थी और अब वो हिजाब विरोध में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में भी खड़ी दिखाई दे रही हैं।

एलनाज ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया था उसमें वो एक के बाद एक कपड़े को उतार रही हैं। हालांकि उनके इस वीडियो को अब सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। इससे पहले भी एलनाज ने बताया था कि उन्हें टाइट जींस पहनने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एलनाज ईरान की रहने वाली हैं लेकिन भारत में मॉडलिंग का काम करती हैं। ईरान में हिजाब विवाद तब बढ़ा जब एक 22 वर्षीय महिला महसा अमीनी को हिजाब ने पहनने पर गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में उस महिला की मौत हो गई।