नई दिल्ली। देश को आजाद हुए आज 74 साल पूरे हो गए हैं। आज हर नागरिक आजादी का यह राष्ट्रीय पर्व मना रहा है। आजादी की गुंज देश के कोने-कोने से सुनाई दे रही है। तो वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने रात 12 बजे के बाद ही बधाई का पैगाम जारी कर दिया था। जहां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्केच शेयर किया।
View this post on Instagram
अपना स्केच शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि सदा, सब स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।’ उन्होंने ट्विटर पर भी तिरंगे को सलाम करते अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। वहीं उनके फैन्स ने अमिताभ के इस पोस्ट पर उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
अपनी पोस्ट शेयर करने से पहले अमिताभ बच्चन ने एक शख्स को गणतंत्र दिवस लिखने पर उनकी गलती भी बताई थी। दरअसल, शख्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस लिख दिया था। जिसपर उसे गलती बताते हुए बिग बी ने लिखा ‘भाई साहब ये गलत लिखा हुआ है। कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस है, INDEPENDENCE DAY, आपने गणतंत्र दिवस लिखा है। गणतंत्र दिवस तो REPUBLIC DAY होता है।’ जिसके बाद शख्स ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
View this post on Instagram
इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन के अलावा कई सितारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा किया है। तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगा लहराते अपना एक वीडियो शेयर किया है। जहां उन्होंने लिखा ’75 साल जवान! हम होंगे कामयाब से सारे जहां से अच्छा तक…मेरे खूबसूरत देश और दृश देशवासियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
View this post on Instagram
तो वहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे #India उम्मीद है आपके बच्चे अपनी और दूसरों की आजादी का महत्व समझें…आशा करती हूं कि हमें ये सीख मिले कि सबसे बड़ी आजादी नफरत और डर से होती है।