newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rio Kapadia passes away: दुख:द खबर, फेमस एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे ​​इंडिया’ जैसी फिल्मों में आ चुके हैं नजर

Rio Kapadia passes away: करीबी दोस्त के अनुसार रियो कपाड़िया ने 14 सितंबर 2023 को 12.30 बजे अंतिम सांस ली। वहीं 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे मुंबई के गोरेगांव के शिव धाम शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं रियो की निधन के बाद परिवारवालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल फेमस एक्टर रियो कपाड़िया का गुरुवार को देहांत हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर रियो कपाड़िया लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे और आज अचानक हार्ट अटैक की वजह से उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया। एक्टर के देहांत की पुष्टि करीबी दोस्त और फैमिली वालों ने कर दी है। रियो टीवी जगत में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। वो बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, आमिर खान, अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुके है। बता दें कि रियो कपाड़िया फिल्म ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे ​​इंडिया’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसे कई हिट फिल्मों नजर आ चुके है। इसके अलावा वो धारावाहिक ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘महाभारत’ में भी दिख चुके है।

15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

करीबी दोस्त के अनुसार रियो कपाड़िया ने 14 सितंबर 2023 को 12.30 बजे अंतिम सांस ली। वहीं 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे मुंबई के गोरेगांव के शिव धाम शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं रियो की निधन के बाद परिवारवालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।  एक्टर की देहांत की सूचना मिलने के बाद फिल्म जगत के कई एक्टर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

एक्टर रियो सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय थे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने आखिरी पोस्ट 14 सप्ताह पहले किया था। इंस्टा पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी कम थी। फैमली की बात करे तो उनकी पत्नी मारिया और दो बच्चे अमन-वीर है। लास्ट बार वो ओटीटी पर आई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन- 2’ में नजर आए थे। इसमें रियो कपाड़िया ने मृणाल ठाकुर के पिता का रोल प्ले किया था। इसके अलावा रियो को स्केच का भी शौक था। अमिताभ, ऋषि कपूर, श्रीदेवी समेत कई सितारों की स्केच बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी करते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rio Kapadia (@riokapadia)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rio Kapadia (@riokapadia)