नई दिल्ली। आज जब आईपीएल 2022 के लिए नीलामी चल रही थी और सभी फ्रैंचाइजी माथापच्ची कर रहीं थीं, तभी एक ऐसी घटना हो जाती है जिससे वहां मौजूद सभी हैरान रह जाते हैं। दरअसल, हुआ यूं कि श्रीलंकाई हरफनमौला वनिंदू हसरंगा पर बोली लग रही थी जिसपर सभी फ्रैंचाइजी उनमें रूचि दिखा रही थीं। बोली 10 करोड़ 75 लाख से ऊपर पहुंच चुकी थी, नीलामकर्ता हफ एडमीड्स बार बार ऑक्शन को रोचक बना रहे थें। तभी अचानक ह्यू एडमीड्स पोडियम से नीचे गिर जाते हैं। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे कि ये क्या हो गया। अभी तक ये क्लीयर नहीं हो पाया है कि अचानक से उन्हें क्या हुआ। बहरहाल, सभी फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि हफ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में ह्यू एडमीड्स जमीन पर गिरे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो था किंग खान यानी शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान का फेस रिएक्शन। इस वीडियो में देखा जा सकता है ह्यू एडमीड्स के गिरने से हुई घटना पर सुहाना काफी डर जाती है। उनके चेहरे पर हादसे के बाद तनाव साफ देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है सुहाना दिल पर हाथ रख ह्यू के लिए चिंतित हो रही हैं। सोशल मीडिया पर अब सुहाना का यही रिएक्शन वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि सुहाना किस तरह से डर गई हैं।
#IPLAuction2022 #AryanKhan #SuhanaKhan auctioneer went unconscious in #TATAIPLAuction pic.twitter.com/M3oPKLxNuG
— Hari Krish (@HariKrish_D95) February 12, 2022
बता दें कि बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में नीलामी का आयोजन हो रहा है। और आईपीएल नीलामकर्ता ह्यू एडमीड्स ही हैं। यह पांचवीं मेगा नीलामी है। इससे पहले 2018 में नीलामी बड़े स्तर पर हुई थी। रविवार के दिन पहले 18 सेट नीलामी में प्रेजेंट किए जाएंगे। इसके बाद एक्सीलरेटेड प्रक्रिया होगी। 162 नंबर के बाद एक्सीलरेटेड नीलामी शुरू होगी।
They Are Looking At Situation !!
Aryan Khan
Suhana Khan Shocked Reaction #AryanKhan #SuhanaKhan #IPLMegaAuction2022 pic.twitter.com/s5x2ak2UVj— Mr A = Fan of SRK (@SRKs_Superstar) February 12, 2022