newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BB OTT: जिया की गंदी हरकत, एल्विश को पिलाया साबुन का पानी, यूजर्स ने लगाई क्लास कहा- शर्म करो

BB OTT: एल्विश के आने से घर में सोये हुए सदस्य भी जाग गए हैं। जैसे अविनाश, जिया और फलक जो पहले शो में बिलकुल नहीं दिखते थे, वो भी दिखने लगे हैं। क्योंकि एल्विश अक्सर इनकी टांग खिंचाई करते रहते हैं। अब शो में जिया एल्विश के कारण करने लगी हैं ट्रेंड, तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली। सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ का फिनाले जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल भी गर्म होता जा रहा है। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुए एल्विश यादव ने घर के अंदर अपना भौकाल कायम कर रखा है। एल्विश के आने से घर में सोये हुए सदस्य भी जाग गए हैं। जैसे अविनाश, जिया और फलक जो पहले शो में बिलकुल नहीं दिखते थे, वो भी दिखने लगे हैं। क्योंकि एल्विश अक्सर इनकी टांग खिंचाई करते रहते हैं। अब शो में जिया एल्विश के कारण करने लगी हैं ट्रेंड, तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान जिया शंकर ने एल्विश यादव को साबुन का पानी पिला दिया। जिया ने एल्विश के पानी में हैंडवॉश मिलाया था। जब एल्विश को इस बात का पता चला तब वो भड़क गए। उन्होंने पानी का ग्लास फेंक दिया और जिया को बहुत खरी-खोटी भी सुनाई।

एल्विश ने कहा- ‘हमारे यहां पानी देना धर्म का काम होता है। तुम्हारे घर में लगता है खाने-पीने का कुछ नहीं होगा। इसीलिए तुम साबुन का पानी पीती होगी। शर्म करो। इस लड़ाई में अभिषेक ने भी एल्विश का साथ दिया। वहीं पूजा भट्ट, बेबिका और फलक ने भी जिया को फटकार लगाई। जिया ने सफाई देते हुए कहा कि- ‘मुझे नहीं लगा था कि एल्विश वो पानी पिएगा।’

v

जिया की इस हरकत के बाद लोगों ने भी उनकी क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #shameonjiya ट्रेंड करवा दिया है। लोग जिया को स्लो पॉइजन और टॉक्सिक का टैग भी दे रहे हैं। कुछ लोग अभिषेक को जिया से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं।