newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, ‘मराठी मुलगी’ लुक में आईं नजर, कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में मुंबई लौटी हैं। इस दौरान उनके चारों ओर कड़ी सुरक्षा नजर आई थी। अब मंगलवार को एक्ट्रेस बप्पा का आशिर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Ganapati) पहुंचीं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में मुंबई लौटी हैं। इस दौरान उनके चारों ओर कड़ी सुरक्षा नजर आई थी। अब मंगलवार को एक्ट्रेस बप्पा का आशिर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Ganapati) पहुंचीं। इस दौरान वो ‘मराठी मुलगी’ लुक में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

kangana3

उनका ये ‘मराठी मुलगी’ लुक काफी सुर्खियां बटौर रहा है। वो हरे रंग की ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने इस ट्रेडिशनल साड़ी को काफी अच्छे से कैरी किया। उनका ये लुक देखते ही बन रहा है।

kangana4

इतनी ही नहीं, साड़ी के साथ उन्होंने जो ज्वैलरी कैरी की थी, वो भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने गले में भारी हार पहना हुआ है, जो मराठी लुक दे रहा था। उनके साथ इस दौरान उनका बहन रंगोली भी नजर आईं।

बता दें कि जितनी देर कंगना मंदिर के अंदर रही, उतनी देर उनके कमांडो बाहर खड़े रहे। बाहर आने के बाद उन्होंने गणपति बप्पा मोरया और जय महाराष्ट्र कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां रहने के लिए उन्हें सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए और वो यहां उन्हीं की अनमति लेने आई हैं। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें किसी और की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।