
नई दिल्ली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जो हमेशा अपनी बातों को खुल कर रखने में विश्वास रखती हैं। सिर्फ राजनीति ही नहीं जिस इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड (Bollywood) में वो काम करती हैं उस पर भी अपनी बात को रखने में वो कतराती नहीं हैं। ऐसे में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कंगना ने बॉलीवुड को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी है। आप सब जानते हैं बॉलीवुड में काफी समय से ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। वहीं दक्षिण भाषा की फिल्म जबरदस्त हिट हो रही हैं। तो आखिर क्या कारण है की साउथ, सफल फिल्म दे रहा है लेकिन बॉलीवुड हिट फिल्में या सफल फिल्में देने में असफल हो रहा है। काफी समय से राम सेतु फिल्म का इंतज़ार था लेकिन वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करते नहीं दिख रही है। वहीं कांतारा जैसी छोटी फिल्म जिसका कहीं कोई नाम नहीं था, अचानक से आती है, और सभी बड़ी फिल्मों को पीछा कर अकेले जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लेती है। ऐसे में कंगना से इंडिया टुडे के पत्रकार राहुल कंवल ने बॉलीवुड वर्सेज़ साऊथ पर सवाल किया जिस पर क्या कुछ कहा कंगना ने यहां हम वही बताने वाले हैं।
बॉलीवुड लगातार कई फिल्में फ्लॉप दे चुका है और ऐसा लग रहा है की राम सेतु और थैंक गॉड फिल्म भी फ्लॉप होने की कगार पर है। वहीं साऊथ की फिल्म कांतारा, कार्तिकेय 2, आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। ऐसे में दर्शकों के मन में भी ये सवाल है की आखिर क्यों बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पा रही हैं। इस पर कंगना से जब सवाल पूछा गया जिसके जवाब में उनका कहना है –
“क्यों एक फिल्म चलती है और क्यों एक फिल्म नहीं चलती है इसे निर्धारण करने के कई पहलू हैं। लेकिन लेकिन अगर ऊपरी स्तर पर हम बात करें तो जो फिल्में आजकल चल रहीं हैं वो भारतीयता वाली चल रही हैं। कांतारा भी चली। जिन फिल्मों में भारत का पक्ष दिखाया जाता है। जिसमें भक्ति और आध्यात्म होता है। कांतारा और पोंनियिन सेलवन में ये देखने को मिलता है। लेकिन बॉलीवुड हमारी भारतीय संस्कृति से कहीं दूर चला जाता है। बॉलीवुड वाले बहुत जगह पश्चिमी सभ्यता को अनुसरण करने वाले हो गए हैं। भारतीयता से दूर जाकर जो फिल्में बनाने का उनका चलन है अब लोग उनसे जुड़ नहीं पा रहे हैं।”
#Bollywood में कंगना का विरोधी कौन है ? कंगना ने कहा ‘Its me vs the entire Bollywood”
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के Boycott Culture पर भी बात की
पूरा वीडियो :https://t.co/ZNUZK9EwU6 #PanchayatAajTak | @rahulkanwal pic.twitter.com/UZ79iJSwhr— AajTak (@aajtak) October 29, 2022
इसके बाद कंगना ने एक बहुत अच्छी बात कही और अपनी भी फ्लॉप फिल्म का जिक्र उन्होंने किया। कंगना ने कहा,”मेरी भी एक फिल्म नहीं चली है जिससे मैंने सीखा है शायद जो बाहरी चरित्र हैं लोग उसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उसे जुड़ नहीं पा रहे हैं। आज क्योंकि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण एक नई चेतना का उदय हुआ है। आज भारत के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अपने पहनावे पर, रंग पर हर भारतीय संस्कृति पर आज हर भारतीय गर्व करना चाहते हैं। ऐसे में जो निर्देशक ऐसी फिल्म ला रहा है लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं।
अगर #HimachalPradesh के लोग और पार्टी चाहेगी कि मैं Mandi से खड़ी हूँ तो मुझे कोई आप्पति नहीं है : कंगना
पूरा वीडियो :https://t.co/ZNUZK9EwU6 #PanchayatAajTak | @rahulkanwal pic.twitter.com/2dEl4n2afo— AajTak (@aajtak) October 29, 2022
कंगना से जब नेपोटिस्म पर सवाल पूछा गया कि क्या वो कम हुआ है ? इस पर जवाब देते कंगना ने कहा की बॉलीवुड में नेपोटिस्म कम नहीं हो सकता है। पहले लोग उन लोगों को डिस्काउंट देते जा रहे थे। जो कलाकार दर्शकों को पसंद थे। दर्शक उन कलाकारों के बच्चों को भी प्रेम दे रहे थे क्योंकि उनके पसंदीदा कलाकारों के बच्चे थे। लेकिन अब वो जनता बदल गई है।