newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Kangana Ranaut: 34वें जन्मदिन पर कंगना को मिला अब तक का बेस्ट गिफ्ट, इन पांच फिल्मों के लिए जीता National Award

Happy Birthday Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल का बर्थडे उनके लिए काफी खास है, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल का बर्थडे उनके लिए काफी खास है, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी। दरअसल, सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है। जिसमें एक्ट्रेस को फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। बर्थडे से एक दिन पहले मिले इस तोहफे को पाकर वो काफी खुश हैं। ये खुशी उन्होंने अपने फैंस संग भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत का ये चौथा नेशनल अवॉर्ड है। अब तक वो तीन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित थीं। लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का एक और नेशनल अवॉर्ड मिल गया है। जो उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा है। कंगना को जब पहला नेशनल अवॉर्ड मिला तो वो सिर्फ 22 साल की थीं।

बर्थडे से एक दिन पहले मिले इस खास तोहफे को पाकर वो काफी खुश हैं। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चौथा नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा, ”मुझे फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। मणिकर्णिका मैंने डायरेक्ट भी की है। फिल्म पंगा में एक कलाकार थी। ऑडियंस और फैंस का धन्यवाद। नेशनल अवार्ड की जूरी टीम का धन्यवाद।”

आपको बता दें कि कंगना को साल 2008 में फिल्म फैशन के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस समय कंगना सबसे यंग एक्ट्रेस में से एक थीं जब उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके बाद साल 2014 में उन्हें फिल्म क्वीन के लिए, साल 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए और अब साल 2021 में फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। जो अपने आप में बड़ी बात है।