newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

पीजीआई के को रोना वार्ड में भर्ती रहीं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी।

kanika kapoor

इससे पहले शुक्रवार को कनिका का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसमें कनिका की सेहत में सुधार होने के बाद वह वार्ड के डाक्टर और स्टाफ नर्सों को अपने गाने सुना रही थी और बालीवुड के कई किस्से-कहानियां बता रही थीं।

Kanika Kapoor

आपको बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, बल्कि 10 मार्च को लोग होली खेल रहे थे। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं।

कनिका कपूर की नेगेटिव रिपोर्ट आने के अलावा और लोगों की जांच की गई थी जिसमें कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। केजीएमयू की लैब ने आज 16 और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की हैं। जिसमें लखनऊ से 6 केस, सीतापुर से 7 केस, और 2 केस आगरा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।