newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tapori Satya Passed Away: कन्नड़ एक्टर और डायरेक्टर टपोरी सत्या का निधन, 45 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tapori Satya Passed Away: ‘सैंडलवुड’ एक्टर और डायरेक्टर टपोरी सत्या अब इस दुनिया में नहीं रहे है। टपोरी सत्या आज इस दुनिया को अलविदा कह गए है। महज 43 वर्ष की आयु में एक्टर के निधन से हर कोई हैरान है। टपोरी सत्या के जाने से पूरा कन्नड़ इंडस्ट्री दुखी है।

नई दिल्ली। फिल्म जगत से एक औऱ बुरी खबर आ रही है। अब इंडस्ट्री ने एक और बेहतरीन सितारे को खो दिया। पहले पामेला चोपड़ा के निधन से पूरा बॉलीवुड दुखी था अब एक और बुरी खबर ने लोगों में शोक की लहर ला दी है। ‘सैंडलवुड’ एक्टर और डायरेक्टर टपोरी सत्या अब इस दुनिया में नहीं रहे है। टपोरी सत्या आज इस दुनिया को अलविदा कह गए है। महज 43 वर्ष की आयु में एक्टर के निधन से हर कोई हैरान है। टपोरी सत्या के जाने से पूरा कन्नड़ इंडस्ट्री दुखी है।

किडनी फेल होने के कारण हुई मृत्यु

खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि कन्नड़ एक्टर टपोरी सत्या की किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है। काफी समय से एक्टर का इलाज चल रहा था। और वह बीमार चल रहे थे। हालांकि, काफी इलाज के बाद भी एक्टर को बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से उनके परिवार के साथ-साथ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री भी दुखी है। टपोरी सत्या अपने घर में इकलौते कमाने वाले शख्स थे। एक्टर की मां, पत्नी और तीन बेटियां है। आपको बता दें कि एक्टर और डायरेक्टर के पार्थिव शरीर को बनशान स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tapori Sathya (@tapori.sathya)

एक्टर का वर्कफ्रंट

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई फिल्मों में काम किया। इन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनकी फिल्म नंदा लव नंदिता को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म हिट रही थी। टपोरी सत्या ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिखाई देते है फिर भी अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेते है। एक्टिंग के साथ-साथ सत्या ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था।