newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#PuneethRajkumar: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 46 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

#PuneethRajkumar: फिल्म दुनिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि कन्नड़ सिनेमा के सर्व विख्यात अभिनेता व अपनी अभिनय से अपनी खास पहचान स्थापित करने वाले पुनीत राज कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

नई दिल्ली। फिल्म दुनिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि कन्नड़ सिनेमा के सर्व विख्यात अभिनेता व अपनी अभिनय से अपनी खास पहचान स्थापित करने वाले पुनीत राज कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते उन्हें बैंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने शुक्रवार को 46 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वहीं जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तब से उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। सभी ने उनके जल्द से जल्द दुरूस्त होने की कामना की थी। इससे साफ जाहिर होता है कि उनके चाहने वालों के बीच उनको लेकर किस कदर स्नेह व्याप्त है।

उनके प्रशंसकों ने ईश्वर से पुनीत राज के दुरूस्त होने की कामना की थी। उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि उनके निधन की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि सिनेमा एक्सप्रेस ने इस बात की पुष्टी की है। वहीं अभिनेता के अब तक के सफर की बात करें, तो उनका यह सफर कितना उम्दा रहा है। यह तो अभिनेता के प्रशंसकों की संख्या को देखकर ही लगाया जा सकता है। अपने उम्दा अभिनय के दम पर आज न जाने वे कितने ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

puneeth-rajkumar

अभिनेता का सफर

वहीं, अगर अभिनेता के अब तक के सफर की बात करें, तो वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खास बात यह रही है कि हर फिल्म में उनके शानदार अभिनय को सराहा जाता रहा है। अभिनय की शुरूआत वे बाल्यावस्था में ही कर चुके थें। वे 12 फिल्मों में बतौर बाल कलाकार नजर आ चुके हैं। बाल्यावस्था के दौरान  ही अपनी शानदार अदाकारी के लिए वे सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का खिताब भी वे अपने नाम कर चुके हैं। बाल्यवस्था के दौरान ही अपने अंदर अभियन के बीज अंकुरित करवा चुके पुनीत राज ने जवानी के दहलीज पर कदम रखते ही अपनी शानदार अदाकारी से पूरे दक्षिण भारतीय के दर्शकों को अपना दीवाना बनाकर रख दिया। उन्होंने अपने इस सफर में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसे  और न जाने की कितनी ही फिल्में शामिल हैं।

puneethrajkumar

जीते कई पुरस्कार 

इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से कई खिताब भी नाम किए। 2007 में आरसु में अपने अभिनय के लिए उन्होंने एक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किया और 2008 में मिलन में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। अभिनेता की शानदारी अदाकारी को न महज दक्षिण भारत, बल्कि उत्तर भारत के दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।