newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Karan Singh Grover: शादी के बाद भी करण सिंह ग्रोवर चला रहे थे चक्कर, जब एक्ट्रेस को पता चला तो उसने जड़ दिया था सबके सामने थप्पड़

Happy Birthday Karan Singh Grover: एक्टर की बॉडी के कई लोग फैन है इनकी फिजिक को देख के ही बिपाशा इन पर अपना दिल हार बैठी थी। करण सिंह ग्रोवर के पिता का नाम अमृत पाल सिंह और माता का नाम दीपा सिंह है। आइए इनके जन्म पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते है।

नई दिल्ली। बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर और एक प्यारी बेटी देवी सिंह के पिता भी है। करण ने टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों में एक आयाम हासिल किया है। एक्टर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। करण का जन्म 23 फरवरी 1982 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर की बॉडी के कई लोग फैन है इनकी फिजिक को देख के ही बिपाशा इन पर अपना दिल हार बैठी थी। करण सिंह ग्रोवर के पिता का नाम अमृत पाल सिंह और माता का नाम दीपा सिंह है। आइए इनके जन्म पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते है।

करण की पर्सनल लाइफ

करण सिंह ग्रोवर के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दिल फेंक किस्म के व्यक्ति है। इन्होंने साल 2008 में श्रद्धा के साथ सात फेरे लिए थे लेकिन इनसे शादी के बाद भी करण का आशिकी मिजाज रुका नहीं जिसकी वजह से दोनों का तलाक हो गया। फिर इन्होंने साल 2014 में जेनिफर विंगेट को डेट करना शुरु किया और उनसे शादी की लेकिन इसके बाद भी एक्टर का दिल नहीं माना और यह दूसरी लड़कियों पर ट्राई करते रहे। इन सब वजह से ही जेनिफर ने इन्हें सेट पर थप्पड़ भी जड़ा था। और इन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। फिर एक्टर ने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा को डेट करना शुरु किया और उनसे साल 2016 में शादी की। हालांकि, दोनों कपल शादी के 6 साल बाद एक बेटी के माता-पिता भी बने हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिल मिल गए, कूबूल है, हेट स्टोरी 3, कसौटी जिंदगी की, डेन्जरस, 3देव, फिरकी, तेरी-मेरी लव स्टोरी, जैसी शानदार फिल्में की है। इन्होंने अपनी एक्टिंग करियर में टीवी शोज से शुरू किया था उसके बाद यह धीरे-धीरे करके फिल्मों तक आए।