newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karan Johar On Kangana Ranaut: बिना नाम लिए करण ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, कहा- लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों…

Karan Johar On Kangana Ranaut: हाल ही में कंगना ने करण पर प्रियंका का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि करण की वजह से ही प्रियंका को बॉलीवुड से किनारा करना पड़ा था, हालांकि अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों और इल्जाम लगाने वालों की क्लास लगाई हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजने वाले  निर्माता-निर्देशक करण जौहर हर साल न्यूकमर्स को मौका देते हैं और यूजर्स हमेशा उनपर आरोप लगाते हैं कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे टैलेंट को छोड़कर नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। हाल ही में कंगना ने करण पर प्रियंका का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि करण की वजह से ही प्रियंका को बॉलीवुड से किनारा करना पड़ा था, हालांकि अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों और इल्जाम लगाने वालों की क्लास लगाई हैं।

karan johar 3

हम गिरने वाले नहीं-करण जौहर

करण जौहर ने अपने पोस्ट पर किसी का नाम मेंशन नहीं किया है लेकिन यूजर्स का अंदाजा है कि ये एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए ही है क्योंकि हाल ही में उन्होंने ही करण पर इल्जाम लगाया था। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं,झूठ के बन जाओ गुलाम,हम बोलने वालों में नहीं,जितना नीचा दिखाओगे,जितने आरोप लगाओगे,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


उन्होंने आगे लिखा- हम गिरने वालों में से नहीं, हमारा कर्म हमारी विजय है,आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में नहीं। करण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स का मानना है कि करण ने ये पोस्ट कंगना के लिए लिखा है।

karan post

करण पर कई आरोप लगा चुकी हैं कंगना

करण और कंगना की लड़ाई जगजाहिर है। हमेशा से कंगना करण जौहर पर हमलावर रही हैं। उन्होंने करण पर सुशांत की मौत, नेपोटिज्म को बढ़ावा देना का आरोप लगाया है। हाल ही में उन्होंने करण की एक वायरल वीडियो पर कमेंट कर लिखा था-  चाचा चौधरी यही काम करते हैं। उस वीडियो में अनुष्का का करियर खत्म करने की बात को लेकर सफाई दी जा रही थी। खैर अब देखना है कि दोनों के बीच की ये जंग कहा जाकर रूकती है।