newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Katrina Kaif: मजह 4 लाख रुपये लेकर मुंबई आईं थी कैटरीना, आज हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

Happy Birthday Katrina Kaif: कैटरीना आज इंडस्ट्री की Highest Paid एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो पांच बार World Sexiest Woman भी रह चुकी हैं। 2011 में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया गया और 4 बार Asian Sexiest Woman बन चुकी हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस की टॉप एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ 16 जुलाई अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बर्थडे विश मिल रही हैं। वो इंडस्ट्री की Highest Paid एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो पांच बार World Sexiest Woman भी रह चुकी हैं। 2011 में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया गया और 4 बार Asian Sexiest Woman बन चुकी हैं। लेकिन कैटरीना का ये सफर इतना आसान नहीं था। इतनी बुलंदियों तक पहुंचने के लिए उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। उनके जन्मदिन के बारे में जानें कई अनसुनी बातें-

katrina

कैटरीना अपनी बहन क्रिस्टीन के साथ 4 लाख रुपए लेकर मुंबई आईं थी। कुछ दिनों बाद उनकी बहन तो वापस चली गईं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में रहने का मन बना लिया।

फॉर्ब्स मैगजीन के मुताबिक 2019 में कैटरीना कैफ 100 Highest paid celebrities में 23वें स्थान पर थीं। वो 2017 से लगातार इस लिस्ट में शामिल रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक कैट सालाना 23.64 करोड़ रुपए कमाती हैं।

साल 2003 में कैट ने ‘बूम’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। लेकिन 2007 में अक्षय की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ से उन्हें सफलता मिली।

katrina

खबरों की मानें तो, कैटरीना के पास कुल 224 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जो उन्होंने फिल्मों और कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वो 6-7 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। जबकि एक फिल्म के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपए की फीस मिलती है।

कैटरीना काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास ना सिर्फ मुंबई में बल्कि विदेशों में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास बांद्रा में 8 करोड़ का अपार्टमेंट, एक पेंटहाउस, लोखंडवाला में 17 करोड़ का अपार्टमेंट है। इसके साथ ही लंदन में 7 करोड़ रुपएका बंगला है।