newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khatron Ke Khiladi 11: ‘बचपन का प्यार’ गाने पर श्वेता तिवारी और आस्था गिल का धमाकेदार डांस, Video Viral

Khatron Ke Khiladi 11: वीडियो में श्वेता तिवारी और आस्था गिल खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रतियोगियों के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी भी हैं। अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सांझा किआ है जिसमें उन्हें गाना गाते और डांस करते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली: ‘बचपन का प्यार’ इस गाने ने सोशल मीडिया पर मानों कब्जा ही कर लिया हो। सोशल मीडिया पर सहदेव कुमार दिरदो के द्वारा गाया गया ये गाना वायरल हुआ तो इसपर मशहूर रैपर सिंगर बादशाह (Badshah) ने ‘बचपन का प्यार’ नाम से ही म्यूजिक एलबम रिलीज दी जो रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने पर अब खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी ने जोरदार डांस किया है। डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

वीडियो में श्वेता तिवारी और आस्था गिल खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रतियोगियों के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी भी हैं। अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सांझा किआ है जिसमें उन्हें गाना गाते और डांस करते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

आपको बता दें, सहदेव दिरदो के गाने पर मशहूर रैपर सिंगर बादशाह (Badshah) ने ‘बचपन का प्यार’ नाम से ही म्यूजिक एलबम रिलीज किया है। बादशाह, सहदेव दिरदो के अलावा रिको और आस्था गिल ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं अब यह सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

बादशाह के इस नए गाने में सहदेव का कूल और डैशिंग अवतार भी देखा जा रहा है। गाने के वीडियो में सहदेव रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। सहदेव ने इस गाने में भी अपनी वायरल लाइन्स को गाया है। हालांकि गाने के बोल बादशाह ने खुद लिखे हैं। तो वही गाने को म्यूजिक हितेन ने दिया है। गाने की धुन भी काफी पैपी है, जो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देती है। वहीं इस गाने में सहदेव की एक क्यूट सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है।