newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai NCB Raid: जानें कैसे पकड़ा गया बॉलीवुड सुपरस्टार का बेटा, NCB ने कैसे दिया रेड को अंजाम, पढ़ें यहां

Mumbai NCB Raid: इस क्रूज में डीजे को भी बुलाया जया था और उनकी भी परफॉर्मेंस होने थी। इसके अलावा इसमें पूल पार्टी भी रखी गई थी। दिल्ली की एक कंपनी ने इस क्रूज में आयोजन किया, इस मामले में आयोजकों से भी पूछताछ की जाएगी।

नई दिल्ली। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को कॉर्डेला द इम्प्रेस नाम के क्रूज पर रेड डाली। एनसीबी को गुप्त जानकारी मिली थी कि शिप पर रेव पार्टी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने रेड को अंजाम दिया। इस दौरान ड्रग्स की खेप बरामद हुई है। इसके साथ ही 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को भी हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ जारी है। एनसीबी ने सभी के ब्लड सेंपल लिए हैं और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NCB

रेव के अलावा पूल पार्टी का भी था आयोजन

इस क्रूज में डीजे को भी बुलाया जया था और उनकी भी परफॉर्मेंस होने थी। इसके अलावा इसमें पूल पार्टी भी रखी गई थी। दिल्ली की एक कंपनी ने इस क्रूज में आयोजन किया, इस मामले में आयोजक से भी पूछताछ की जाएगी।

शिप पर NCB रेड की पूरी कहानी

पहले खबर आई थी कि ये क्रूज 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच मुंबई से गोवा के लिए बुक कराया गया था। लेकिन अब एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि ये क्रूज शिप मुंबई से 2 अक्टूबर को 2 बजे निकलना था और गोवा जाए बिना समुद्र में ही सफर के बीच इसे 3 अक्टूबर को वापस मुंबई लौटना था। इसी बीच एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को इसकी टिप मिली।

samir vankhede

समीर वानखेड़े ने जब चेक किया, तो पता चला कि इस क्रूज शिप के ऑनलाइन सभी टिकट लगभग बुक हो चुके थे। कुछ सीटें खाली थीं। एनसीबी टीम ने जितनी भी इस क्रूज शिप में सीटें खाली थीं, वो बुक कराईं और वहां पहुंच गए। जैसे ही ये क्रूज शिप सफर के लिए मुंबई से निकला, कुछ ही देर बाद ही एनसीबी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस क्रूज शिप में लगभग 1 हजार यात्री थे।

पहले भी पकड़े गए हैं कई सितारे

मुंबई में रेव पार्टी कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इसमें कई सितारे पकड़े गए हैं। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटील जब मुंबई में डीसीपी और वेस्टर्न रीजन में अडिशनल सीपी थे, तब उन्होंने कई रेव पार्टी पर रेड डाली थी। एक रेड पार्टी में बॉलिवुड के एक विलेन का बेटा भी पकड़ा गया था। तब उस विलेन ने कहा था कि वो कसम खाता है कि उसका बेटा ड्रग्स ले ही नहीं सकता। मेडिकल रिपोर्ट में बॉलिवुड के उस विलेन के बेटे को क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन उस विलेन की बेटी को एनसीबी ने सुशांत सिंह की मौत के बाद ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए पिछले साल बुलाया था।