newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK Arrested: KRK को मुंबई पुलिस मे किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट का पूरा मामला

KRK Arrested: फिल्म अभिनेता और फिल्म क्रिटिक एक्टर कमाल आर खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और फिल्म क्रिटिक एक्टर कमाल आर खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाही केआरके के एक विवादित ट्वीट के कारण की गई है। मालाड पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से डिटेन किया है और पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मालाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद ये कार्रवाही की गई है।

क्यों गिरफ्तार हुए KRK?

अपने ट्वीट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कमाल आर खान को इस बार अपना ही एक ट्वीट भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ गिरफ़्तारी की ये कार्रवाही उनके एक विवादित ट्वीट की वजह से की गई है। केआरके को एयरपोर्ट से डिटेन किया गया है।

साल 2020 में दर्ज हुए एक केस को लेकर कमाल आर खान को मालाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। केआरके पर सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है। केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी। आज केआरके को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं केआरके

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में फंसे हों। केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कमाल आर खान बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं। केआरके अक्सर अपनी ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को खरी-खोटी सुना चुके हैं। अभी हाल ही में आई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भी केआरके ने आड़े हाथों लिया था और आमिर खान पर जमकर निशाना साधा था।