newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ketki Dave Husband: ‘क्योंकि सास भी..’ फेम एक्ट्रेस केतकी दवे के पति का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर

Ketki Dave Husband: बता दें कि केतरी और रसिक का पूरा परिवार ही एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखता है। केतकी के माता और पिता भी एक्टर-डायरेक्टर थे। जबकि उनकी छोटी बहन पूरबी जोशी भी एक्ट्रेस और एंकर हैं।

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस केतकी दवे के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस के पति का निधन हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर रसिक दवे का निधन किडनी फेल होने की वजह हुआ है। बीते दो सालों से ही रसिक की तबियत खराब चल रही थी। एक्टर दो साल से डायलिसिस पर भी थे। उनकी किडनी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। एक्टर का निधन बीती रात करीब 8 बजे हुआ था। उस समय उनके पास उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। बता दें कि केतकी दवे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बालिका बधू 2’ जैसे सुपरहिट्स सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ नच बलिए 2 में भी हिस्सा लिया था।

कई टीवी सीरियल्स में किया काम

बता दें कि केतरी और रसिक का पूरा परिवार ही एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखता है। केतकी के माता और पिता भी एक्टर-डायरेक्टर थे। जबकि उनकी छोटी बहन पूरबी जोशी भी एक्ट्रेस और एंकर हैं। केतकी की बेटी भी टीवी होस्ट और एक्ट्रेस हैं। बात करें रसिक के फिल्मी करियर की तो एक्टर ने गुजराती फिल्म ‘पुत्र वधू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने  ‘संस्कार – धरोहर अपनों की’ सीरियल में करसंदास धनसुखलाल वैष्णव का रोल प्ले किया था। इसके अलावा 1980 की महाभारत में नंद का रोल भी प्ले किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ketki Dave ? (@ketki_dave_)


फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

खबर सामने आने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और एक्टर को तहे दिल से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।सभी फैंस एक्टर के जाने से बहुत दुखी हैं। वहीं केतकी की एक्टिंग के सभी कायल हैं। आखिरी बार उन्हें छोटे पर्दे के सीरियल्स बालिका वधू-2 में देखा गया था। हाल ही में भाभी जी घर हैं के मलखान यानी दीपेश भान की मौत की खबर भी सामने आई थी। एक्टर का मौत क्रिकेट के दौरान चोट लगने की वजह से हुई थी। हाल ही में दीपेश एक बेटे के पिता भी बने हैं।