newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bipasha Basu: ‘लेडी गुंडा नाम, सांवला रंग और डॉक्टर बनने की चाहत’, फिर कैसे बिपाशा बसु बन गई बॉलीवुड हसीना

Bipasha Basu: एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जानी वाली बिपाशा बसु के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं था। सांवले रंग की वजह से शुरू में उन्हें भी दिक्कत हुई लेकिन एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर उन्होंने लोगों के दिन से सांवले रंग वालों के लिए नजरिया ही बदल दिया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड से भले ही आज बिपाशा बसु (Bipasha Basu) दूर हैं लेकिन आज भी उनके चर्चे हर किसी की जुंबा पर रहते हैं। साल 2001 में आई फिल्म “अजनबी” से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस की ये डेब्यू फिल्म “अजनबी” बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस “जिस्म”, “कॉरपोरेट”, “बचना ऐ हसीनों”, “राज 3”, और “अलोन” जैसी कई फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जानी वाली बिपाशा बसु के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं था। सांवले रंग की वजह से शुरू में उन्हें भी दिक्कत हुई लेकिन एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर उन्होंने लोगों के दिन से सांवले रंग वालों के लिए नजरिया ही बदल दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

डॉक्टर बनना चाहती थीं बिपाशा बसु

7 जनवरी को आज बिपाशा बसु अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 1979 को दिल्ली में जन्मी बिपाशा का पालन-पोषण बंगाली परिवार में हुआ। पहले बिपाशा डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन फिर धीरे-धीरे वो मॉडलिंग और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गई। हालांकि मुंबई जाने से पहले एक्ट्रेस ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई को पूरा किया था। एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने बताया था कि वो डॉक्टर बनना चाहती थीं मगर वो मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। इसके बाद बॉलीवुड में जब उनकी एंट्री हुई तो वो डॉक्टर बनना भूल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


6 साल बाद बने पेरेंट्स

बिपाशा बसु (Happy Birthday Bipasha Basu) ने साल 2016 में खुद से 4 साल छोटे तलाकशुदा एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली थी। साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर बिपाशा की मुलाकात करण से हुई थी।  दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि बिपाशा की ये पहली शादी थी लेकिन एक्टर करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी थी। दोनों ने बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बीते साल 2022 में ही बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के 6 सालों बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बच्चे का फैसला लिया। आज दोनों की एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। अक्सर ही एक्ट्रेस अपनी बेटी की भी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।