newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kajal Raghwani: एक्टिंग छोड़ काजल राघवानी मुर्गे के साथ कर रही अजीबोगरीब काम!, देखकर नहीं होगा यकीन

Kajal Raghwani Becomes Animal Lover: एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील्स के लिए फेमस हैं। हालांकि अब काजल से ऐसा काम कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस ने मुर्गे के साथ एक वीडियो शेयर की है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस एक्ट्रेस की एक अदा पर जान दे देते हैं। एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील्स के लिए फेमस हैं। हालांकि अब काजल से ऐसा काम कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस ने मुर्गे के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसके बाद कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग खिंचाई। अब मुर्गे के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया है, चलिए ये जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manjul Thakur (@manjulthakurofficial)


एनिमल लवर बनी कागल

काजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो प्रिंटेड साड़ी में दिख रही हैं। एक्ट्रेस सिर पर पल्लू लिए एक देसी मुर्गे का पीछा कर रही हैं और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में काजल मुर्गे को प्यार करती दिख रही है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- कोई भी एनिमल हो, एनिमल लवर हर एनिमल को अपना बना ही लेते हैं। वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बेजुबान भी नेक दिल इंसान को पहचान लेते हैं। और ये हमारी Queen तो इंसान और जानवर सबकी दिल को जीत लेती हैं। एक दूसरे ने लिखा- कुछ पुण्य के काम कर लिए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

यूजर्स ने वीडियो के नीचे किए मजेदार कमेंट्स

हालांकि कुछ यूजर्स वीडियो पर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुर्गे को पकड़ लिया है, अब उसे तलकर खा जाएगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आगे की वीडियो भी डालना कि इसकी कौन सी डिश बनाई है। एक अन्य .यूजर ने लिखा- पहले अपना बनाती हैं फिर उसको बनाकर के उसका लेग पीस शांति से खाती है। वीडियो के नीचे आप ऐसे कई तरह के कमेंट्स देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)