मुंबई। सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और परिवार की ओर से बर्थडे विश मिल रही हैं। उनके चाहने वालों की संख्या भी करोड़ों में है। क्या आप जानते हैं कि नेहा को भारतीय शकीरा भी कहा जाता है जो म्यूजिक इंडस्ट्री की शीर्ष गायकों में से एक है।
आज नेहा एक बड़ी सिंगर हैं लेकिन अपने स्ट्रगलिंग डेज में नेहा ने कई शानदार गाने गाए। उनके करियर की शुरूआत में भी उन्होंने कई हिट गाने दिए जो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।