newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सोशल मीडिया पर सक्रियता जावेद अख्तर के लिए बन गई परेशानी, जानिए क्या हुआ…

अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर मुश्किलों में फंस गए हैं। बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है।

बेगूसराय। अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर मुश्किलों में फंस गए हैं। बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को स्थानीय वकील अमित कुमार ने परिवाद पत्र दाखिल किया है। परिवाद पत्र में अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

Javed Akhtar

परिवाद पत्र में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर मीडिया में अख्तर की एक टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाया गया है। अमित ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

javed akhtar

उन्होंने कहा कि अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, “दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम।”

Javed Akhtar Tweet

अमित ने कहा है कि इस बयान को पढ़ने के बाद स्पष्ट है कि अख्तर हिंदुस्तान को जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।