newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी, कार एक्सीडेंट के बाद हुई थी भर्ती

Malaika Arora: अपोलो अस्पताल ने देर रात एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट को लेकर एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि मलाइका को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उनका सीटी स्कैन किया गया है। फिलहाल उन्हें  ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सुबह तक उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि एक्ट्रेस के माथे पर कुछ मामूली चोटों आई हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान सकुशल अपने घर वापस आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मलाइका का कल देर रात कार एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वो बिल्कुल ठीक हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी मिल चुकी है।अर्जुन कपूर उन्हें वापस घर ले आए और अब वो अच्छे से रिकवरी कर रही हैं। बता दें कि आनन फानन में एक्ट्रेस को अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस

अपोलो अस्पताल ने देर रात एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट को लेकर एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि मलाइका को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उनका सीटी स्कैन किया गया है। फिलहाल उन्हें  ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सुबह तक उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि एक्ट्रेस के माथे पर कुछ मामूली चोटों आई हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora ) ने उनके हेल्थ का अपटेड दिया था। एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अमृता ने एक्ट्रेस के रिकवरी की पुष्टि की  थी। साथ ही बताया था कि “मलाइका अब बेहतर हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मामले की चल रही जांच

गौरतलब है कि बीती रात महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ था। मलाइका पुणे टाइम्स फैशन वीक में शिरकत कर वापस घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट करीब 4.45 बजे एक फूड-मॉल के पास हुई थी। जहां एक बस और दो कारों की टक्कर हो गई और उनमें से एक ने मलाइका की एसयूवी को टक्कर मार दी। खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों गाड़ियों का नंबर रजिस्टर कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है कि एक्सीडेंट कैसे हुआ और इसके पीछे गलती किसकी थी। जांच के बाद ही मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।